SSC का फुल फॉर्म क्या है:
SSC full form - Staff Selection Commission (कर्मचारी चयन आयोग)।
SSC की Definition:
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)भारत सरकार की एक ऐसी संस्था हैं, जिसके द्वारा केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में योग्यता और मेरिट के आधार पर ग्रुप B एवं ग्रुप C पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं करवाकर कर्मचारियों का चयन किया जाता हैं।
इस आयोग का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए योग्य एवं सक्षम उम्मीदवारों का चयन करना हैं।
SSC का ढांचा:
इसके ढांचे की बात करें तो इस आयोग का एक अध्यक्ष होता हैं, जिसकी सहायता के लिए दो सदस्य और एक सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक होते हैं।- वर्तमान में कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री एस गोपालकृष्णन हैं।
- क्षेत्रीय कार्यालय- नई दिल्ली, इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी एवं बेंगलुरु।
- उप-क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर एवं चंडीगढ़।
SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएँ:
कर्मचारी चयन आयोग (ssc) के द्वारा विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में कर्मचारियों के चयन के लिए निम्न परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता हैं।- SSC CGL (COMBINED GRADUATE LEVEL) EXAM [ स्नातक स्तर]
- SSC CHSL (COMBINED HIGHER SECONDARY LEVEL) EXAM [ 10+2 स्तर]
- SSC MTS (MULTI TASKING STAFF) EXAM [10th स्तर]
- SSC CPO [ स्नातक स्तर]
- SSC GD CONSTABLE [10th स्तर]
- SSC JE [स्नातक स्तर]
- SSC STENOGRAPHER [स्नातक स्तर]
SSC CGL के तहत आने वाली विभिन्न ग्रुप B और ग्रुप C की पोस्ट-
सहायक लेखा अधिकारी (AAO), सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), आयकर निरीक्षक (Income Tax Inspector), सहायक प्रवर्तन अधिकारी (AEO), CBI/NIA में उप-निरीक्षक (Sub-Inspector), लेखा परीक्षक (Auditor), लेखाकार (Accountant), केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक (Excise Inspector), और डाक सहायक (Postal Assistant),CBIC में परीक्षक (Examiner) एवं निवारक अधिकारी (Preventive Officer), जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO), सांख्यिकी अन्वेषक (Statistical Investigator Grade-II), वरिष्ठ सचिवालय सहायक (Senior Secretariat Assistant) / उच्च श्रेणी लिपिक (Upper Division Clerk - UDC), Tax Assistant आदि।
SSC CGL Tier-I Exam Pattern
Section Subject Questions Marks Duration
I General Intelligence & Reasoning 25 50 60 Min
II General Awareness 25 50
III Quantitative Aptitude 25 50
IV. English Comprehension 25 50
Total 100 200
SSC CGL Tier-2 Exam Pattern
Paper I (Mandatory for all posts):
Section I (1 hour): Module I (Maths - 30 Qs), Module II (Reasoning - 30 Qs) = 180 marks
(3 marks per Q).
Section II (1 hour): Module I (English - 45 Qs), Module II (General Awareness - 25 Qs)=210 marks (3 marks per Q).
Section III (15 mins): Module I (Computer Knowledge - 20 Qs) = 60 marks
Data Entry Speed Test (DEST): Qualifying module
Other Papers (Specific posts):
Paper II (Statistics): 100 questions = 200 Marks (2 hours)
Paper III (General Studies): 100 questions = 200 Marks (2 hours)
SSC CHSL परीक्षा के तहत आने वाली ग्रुप सी की पोस्ट-
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डाक सहायक (PA), सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
SSC CHSL टियर-I परीक्षा पैटर्न (कंप्यूटर आधारित)
प्रश्नों के प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 200 (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)
समय: 60 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: 0.50 अंक
विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
अंग्रेजी भाषा (Basic) 25 50
सामान्य बुद्धि (Reasoning) 25 50
मात्रात्मक योग्यता (Maths) 25 50
सामान्य जागरूकता (GA) 25 50
SSC CHSL टियर-II परीक्षा पैटर्न (कंप्यूटर आधारित)
💢 यह परीक्षा तीन भागों में बंटी हुयी है और इसमें टाइपिंग टेस्ट भी शामिल है।
सेक्शन-I: गणित (30 प्रश्न) और रीजनिंग (30 प्रश्न) - कुल 60 प्रश्न।
सेक्शन-II: अंग्रेजी (40 प्रश्न) और जनरल अवेयरनेस (20 प्रश्न) - कुल 60 प्रश्न।
सेक्शन-III: कंप्यूटर ज्ञान (15 प्रश्न) एवं टाइपिंग/स्किल टेस्ट।
नोट: टियर-II में 135 प्रश्नों के लिए कुल समय 2 घंटे 15 मिनट (लगभग) मिलता है।
टियर-II में प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित किया गया हैं।
टियर-II में गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।
✍️अंतिम मेरिट सूची टियर-II परीक्षा के आधार पर बनती है।
SSC के लिए योग्यता
SSC (कर्मचारी चयन आयोग) परीक्षाओं हेतु योग्यताएं परीक्षा के स्तर (10वीं, 12वीं, या स्नातक) पर निर्भर करती हैं।
सामान्यतः
- आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- CGL के लिए स्नातक (Graduate)
- CHSL के लिए 12वीं पास
- GD/MTS के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।
SSC की तैयारी कैसे करें:
SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की तैयारी के लिए निम्न बिंदुओं पर ध्यान दिया जाना चाहिये।
- आधिकारिक पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न (टियर I & II) को समझें।
- पुराने वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करें।
- गणित (बेसिक कॉन्सेप्ट्स), इंग्लिश (व्याकरण व वोकैब), रीजनिंग और सामान्य अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करें।
- प्रतिदिन 6-8 घंटे पढ़ाई करें।
- मॉक टेस्ट (Mock Tests) दें।
- निरंतरता (Consistency) बनाए रखें।
FAQs:
1. SSC के बारे में बताइए ? (What is SSC?)
Ans. कर्मचारी चयन आयोग (SSC)भारत सरकार की एक ऐसी संस्था हैं, जिसके द्वारा केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में योग्यता और मेरिट के आधार पर ग्रुप B एवं ग्रुप C पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं करवाकर कर्मचारियों का चयन किया जाता हैं।
Ans. कर्मचारी चयन आयोग (SSC)भारत सरकार की एक ऐसी संस्था हैं, जिसके द्वारा केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में योग्यता और मेरिट के आधार पर ग्रुप B एवं ग्रुप C पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं करवाकर कर्मचारियों का चयन किया जाता हैं।
2. क्या SSC में हिंदी में परीक्षा दी जा सकती है?
Ans. हाँ, SSC परीक्षा के प्रश्न-पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होते हैं। हालांकि, अंग्रेजी भाषा का पेपर सिर्फ अंग्रेजी में ही होता है। ये भाषाएं परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों द्वारा चुनी जाती हैं।
निष्कर्ष
SSC द्वारा समय-समय पर उपर दी हुयी सारी परीक्षाएँ आयोजित करवायी जाती हैं जो कि विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति करने में भागीदार होती हैं।
देश के विकास में भागीदारी निभाने के लिए कर्मचारियों को इन परीक्षाओं द्वारा परखा जाता हैं और उनकी कार्यक्षमता और योग्यता के आधार पर ही विभागीय कार्यों हेतू नियुक्त किया जाता हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो SSC आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

0 टिप्पणियाँ