अगर आप Staff Selection Commission (SSC), Union Public Service Commission (UPSC), Banking या अन्य competitive exams की तैयारी कर रहे हैं, तो History (इतिहास) एक बेहद महत्वपूर्ण subject है।
इस पोस्ट में हम आपके लिए SSC History MCQ Series – Part 2 लेकर आए हैं, जिसमें 25 महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं। ये सभी प्रश्न पिछले वर्षों के exam pattern पर आधारित हैं और आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।
📊 इस Series की खासियत
- Previous Year Questions (PYQ) पर आधारित
- Exam-oriented MCQ
- Revision के लिए best
- SSC, UPSC सभी exams के लिए उपयोगी
📝 SSC History MCQ (Part 2)
-
असहयोग आंदोलन किस घटना के बाद समाप्त किया गया था?
A) कामागाटा मारू घटना
B) चौरी-चौरा कांड
C) काकोरी कांड
D) प्रथम विश्व युद्ध
Answer: B -
ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी?
A) गोपाल कृष्ण गोखले
B) स्वामी विवेकानंद
C) राजा राम मोहन राय
D) रमाबाई
Answer: C -
बाबर का उत्तराधिकारी कौन था?
A) औरंगजेब
B) शाहजहाँ
C) हुमायूँ
D) जहाँगीर
Answer: C -
नेटाल कांग्रेस की स्थापना कहाँ हुई थी?
A) भारत
B) दक्षिण अफ्रीका
C) इंग्लैंड
D) फ्रांस
Answer: B -
अकबर के नवरत्नों में कौन शामिल था?
A) पुरंदर दास
B) तानसेन
C) हरिदास
D) अमीर खुसरो
Answer: B -
द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में गांधीजी ने किसका प्रतिनिधित्व किया?
A) मुस्लिम लीग
B) फॉरवर्ड ब्लॉक
C) कम्युनिस्ट पार्टी
D) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Answer: D -
1893 की शिकागो धर्म संसद से कौन संबंधित है?
A) दयानंद सरस्वती
B) राजा राम मोहन राय
C) स्वामी विवेकानंद
D) रामकृष्ण परमहंस
Answer: C -
सप्त सिंधु में कौन शामिल नहीं था?
A) रावी
B) सिंधु
C) झेलम
D) शिप्रा
Answer: D -
मेगस्थनीज को चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में किसने भेजा था?
A) सेल्यूकस निकेटर
B) एंटिओकस
C) सिकंदर
D) एंटिओकस III
Answer: A -
टैगोर ने नाइटहुड की उपाधि क्यों लौटाई?
A) जलियांवाला बाग हत्याकांड
B) बंगाल विभाजन
C) चौरी चौरा कांड
D) काकोरी कांड
Answer: A -
आर्य समाज की स्थापना किसने की थी?
A) देवेन्द्रनाथ टैगोर
B) राम मोहन राय
C) विवेकानंद
D) दयानंद सरस्वती
Answer: D -
हड़प नीति किसने बनाई?
A) लॉर्ड मेयो
B) लॉर्ड कैनिंग
C) लॉर्ड डलहौजी
D) लॉर्ड वैलेस्ली
Answer: C -
अकबर का राजस्व मंत्री कौन था?
A) मुल्ला दो प्याज़ा
B) तानसेन
C) टोडरमल
D) अब्दुल रहीम
Answer: C -
चंपारण सत्याग्रह कहाँ हुआ था?
A) खेड़ा
B) बारदोली
C) चंपारण
D) गोरखपुर
Answer: C -
बक्सर का युद्ध कब हुआ था?
A) 1764
B) 1757
C) 1793
D) 1777
Answer: A -
1527 में बाबर और राणा सांगा के बीच कौन सा युद्ध हुआ?
A) बयाना
B) पानीपत द्वितीय
C) चंदेरी
D) खानवा
Answer: D -
गांधी-इरविन समझौता कब हुआ?
A) 1929
B) 1931
C) 1941
D) 1935
Answer: B -
1857 की क्रांति कहाँ से शुरू हुई?
A) लखनऊ
B) कानपुर
C) झांसी
D) मेरठ
Answer: D -
1917 का सत्याग्रह किस स्थान से जुड़ा है?
A) अहमदाबाद
B) चंपारण
C) बारदोली
D) खेड़ा
Answer: B -
सती प्रथा को समाप्त करने में किसने मदद की?
A) लॉर्ड बेंटिक
B) कॉर्नवालिस
C) कर्जन
D) रिपन
Answer: A -
चौसा का युद्ध किनके बीच हुआ था?
A) सिकंदर सूरी
B) शेरशाह सूरी
C) राणा सांगा
D) इब्राहिम लोदी
Answer: B -
रॉलेट एक्ट कब लागू हुआ?
A) 1843
B) 1871
C) 1872
D) 1919
Answer: D -
दांडी मार्च के समय वायसराय कौन था?
A) चेम्सफोर्ड
B) मिंटो
C) इरविन
D) विलिंग्डन
Answer: C -
धन निष्कासन सिद्धांत किसने दिया?
A) राजेंद्र प्रसाद
B) दादाभाई नौरोजी
C) पटेल
D) राजगोपालाचारी
Answer: B -
देशबंधु किसे कहा जाता है?
A) गोखले
B) भगत सिंह
C) बोस
D) चित्तरंजन दास
Answer: D
📌 Conclusion
यह SSC History MCQ Series (Part 2) आपकी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए एक शानदार resource है। अगर आप इन प्रश्नों को अच्छी तरह से तैयार कर लेते हैं, तो exam में History section में अच्छा score कर सकते हैं।
👉 अगली पोस्ट (Part 3) में हम और भी important MCQ लेकर आएंगे।
भारत के महत्वपूर्ण दिवस 2026 | Important Days List 2026 in Hindi के लिए यहाँ क्लिक करें

0 टिप्पणियाँ